माथमौर में महुआ पेड़ की छांव तले लगी सीएम विष्णु देव साय की चौपाल : कहा – नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ

रायपुर, 08 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के जब मुख्यमंत्री माथमौर गांव पहुंचे, तो गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने आस-पास लगे फूलों से सुन्दर गुलदस्ता तैयार कर उनका आत्मीय स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ…

Read More

मछली पालन को बढ़ावा देने सुशासन तिहार में विभाग ने बांटे नर्सरी जाल, जाल और आईस बॉक्स – ग्रामीण हितग्राहियों के चेहरे पर मुस्कान

रातामटी शिविर में नर्सरी जाल, आस्ता और गोरिया शिविर में जाल एवं आईस बाक्स दिया गया जशपुर, 08 मई 2025/ सुशासन तिहार-2025 के तहत् विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित समाधान शिविर में मछली पालन विभाग के द्वारा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रातामाटी में ग्राम गलौंडा के श्री एतवेदर लकड़ा और ग्राम तुरीलोदाम श्री अजय सिंह को को 1-1 नग नर्सरी जाल प्रदाय किया गया है। इसी प्रकार मनोरा विकासखण्ड अंतर्गत् आस्ता में ग्राम खड़कोना निवासी श्री सुनील एक्का और ग्राम बेंजोरा…

Read More

सुशासन त्यौहार-2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का छिंदिया गांव में आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

रायपुर, 08 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदिया में सुशासन तिहार के अवसर पर आकस्मिक दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जब अचानक गांव के प्राथमिक शाला परिसर में उतरा तो यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में आश्चर्य और उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से स्थानीय फूलों और पत्तियों से बने गुलदस्तों से उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यालय परिसर में स्थित कोसम पेड़ की छांव में चौपाल लगाई,…

Read More

सुशासन तिहार 2025 : समाधान शिविर स्थल गोरिया में योग, स्वच्छता अभियान और फुटबाल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

प्रतियोगिता में शामिल विजेता एवं उप विजेता टीम किया गया सम्मानित जशपुर, 07 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण में समाधान शिविर स्थल पर योग, स्वच्छता अभियान एवं खेलों का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी विगत दिवस 05 मई 2025 को कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोरिया में सुशासन तिहार 2025 समाधान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर प्रातः 6.30 बजे से योग, स्वच्छता अभियान पश्चात् फूटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 05 टीम शामिल हुई।…

Read More

आरा समाधान शिविर में विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया

जशपुर 7 मई 2025 : सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जशपुर विकास खंड के क्लस्टर आरा में सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर आयोजित किया गया। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष क्षेत्रीय जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, शिविर में उपस्थित सभी अधिकारी ,कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थिति थे। विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को मनरेगा जाब कार्ड राशन कार्ड, आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी, मछली जाल , किसानों को के सी सी कार्ड, बीज वितरण,पौधा…

Read More

मुख्यमंत्री पहुंचे उत्कृष्ट किसान रोहित साहू के खेतों में : केला और पपीता की खेती से कमा रहे लाखों का मुनाफा, 15-20 लोगों को अपने खेत में दे रहे रोजगार

मुख्यमंत्री ने की कृषक श्री साहू की सराहना, कहा- सभी किसान के लिए हैं प्रेरणा धान के अतिरिक्त अन्य लाभप्रद फसलों की ओर बढें किसान- मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तहत औचक निरीक्षण पर बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर आये। इस दौरान वे सहसपुर ग्राम के उत्कृष्ट किसान श्री रोहित साहू के खेत में भी पहुंचे। मुख्यमंत्री को श्री साहू ने बताया कि वे पिछले 9 साल से केला और पपीता की खेती कर रहे हैं, जिससे वे लाखों…

Read More

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण : संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश, मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का लिया जायजा

रायपुर 06 मई 2025/ प्रदेश में सुशासन और जनहितकारी योजनाओं के प्रभाव को धरातल पर परखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इन दिनों लगातार प्रदेश के विभिन्न इलाकों के दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने जिला बेमेतरा के सहसपुर ग्राम पंचायत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे मुख्यमंत्री ने केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया और वहां इलाज करा रहे मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी स्थिति जानी। मुख्यमंत्री ने मितानिन दीदियों से चर्चा करते हुए…

Read More

पीएम आवास योजना की हितग्राही अमरौतीन साहू के अतिथि बने मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़िया अंदाज में परिवारजनों ने अपने मुखिया का किया स्वागत

मोर अब्बड़ भाग हे, मुख्यमंत्री मोर घर आए हे : श्रीमती अमरौतीन साहू प्रदेश के हर जरूरतमंद परिवार को मिलेगा अपना पक्का मकान: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने प्रदेशभर का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत सहसपुर में पीएम आवास योजना की लाभार्थी श्रीमती अमरौतीन साहू के घर अतिथि बनकर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन से उत्साहित अमरौतीन साहू ने कहा ’’मोर अब्बड़ भाग…

Read More

सुशासन तिहार 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक पहुंचे बेमेतरा के सहसपुर, लिया ग्रामीणों से सीधा फीडबैक, कहा- मैं आप लोगों की दुख-तकलीफ जानने आया हूँ

गांव में सहसा गूंजी हेलीकॉप्टर की आवाज तो अचंभित ग्रामीण निकले घरों से अपने मुखिया से मिलने उमड़ी भीड़ मुख्यमंत्री ने बरगद की छांव में खाट पर बैठ जाना ग्रामीणों का हाल-चाल, विद्युत सब स्टेशन, हायर सेकंडरी स्कूल भवन और प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा रायपुर 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दूसरे दिन हेलीकॉप्टर से अचानक बेमेतरा जिले के सहसपुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का सीधा फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि मैं आप लोगों के बीच आपकी दुख-तकलीफ…

Read More

जशपुर में सुशासन तिहार के समाधान शिविरों में ग्रामीणों को मिला त्वरित न्याय और योजनाओं का लाभ : 3700 से अधिक आवेदन निपटाए, बच्चों का सम्मान, श्रमदान और योजनाओं की बौछार – जशपुर में बदला जनसेवा का चेहरा

लोदाम, पतराटोली एवं जोरण्डाझरिया में समाधान शिविर का हुआ आयोजन, आवेदकों को दी गई उनके आवेदनो के निराकरण की जानकारी, हितग्राहियों को किया गया सामाग्रियों को वितरण जशपुर, 06 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दूसरे दिन 6 मई को जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत लोदाम कलस्टर, दुलदुला जनपद के अंतर्गत पतराटोली कलस्टर और फरसाबहार जनपद कलस्टर के अंतर्गत जोरण्डाझरिया में सामाधान शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी जा रही है। शिविरों में नए आवेदन लेने…

Read More