उपचार प्रदान करने के मामलों में देश भर में चौथे स्थान पर है छत्तीसगढ़ अब तक 78 लाख से अधिक लाभार्थियों ने सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज का लिया लाभ रायपुर, 3 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ ने आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए देश भर में उपचार प्रदान करने के मामलों में चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता राज्य सरकार की समावेशी और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर…
Read MoreTag: #AyushmanBharat
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से किया संवाद : आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिलेगा नया जीवन, नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में उपमुख्यमंत्री ने जताया भरोसा, शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने दिए निर्देश.
आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पुनर्वास केन्द्र नारायणपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों से उप मुख्यमंत्री ने किया संवाद रायपुर. 3 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों को गंभीरता से सुना। नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा से जुड़े युवाओं ने सरकार की पुनर्वास नीति की सराहना की और कहा कि अब वे एक गरिमामयी जीवन जी पा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन की…
Read Moreकुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मातृ शिशु चिकित्सालय की रखी आधारशिला, 8.77 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय मातृ शिशु चिकित्सालय
सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर एक सशक्त कदम 50 लाख की लागत से तैयार होगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट जशपुर 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने गिनाबहार में 8.77 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरीय मातृ शिशु चिकित्सालय और 50 लाख की लागत से तैयार होने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भूमिपूजन किया। इस अवसर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की एक और कड़ी जुड़ रही है।…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में हो रहा तेजी से विकास : डबल इंजन सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार – मुख्यमंत्री
11 वर्षाें के ऐतिहासिक कार्यकाल ने देश को समृद्धि और खुशहाली की ओर किया अग्रसर रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष का कार्यकाल अनेक मायनों में ऐतिहासिक रहा है। उनके दूरदर्शिता पूर्ण नेतृत्व में देश ने समावेशी विकास, समृद्धि और खुशहाली के नये दौर में कदम रखा है। मोदी जी…
Read Moreपीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वें स्थान पर : राज्य के 3 लाख 60 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को मिला पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड
राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार जैसे राज्यों से बेहतर स्थिति में है छत्तीसगढ़ अक्टूबर 2024 से देश में प्रारंभ वय-वंदना कार्ड पंजीयन में राज्य में नवंबर के बाद तेजी से किया जा राह है कार्य रायपुर, 25 मई 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई पीएम आयुष्मान वय-वंदना योजना से 70 वर्ष व अधिक आयु के नागरिकों को निः शुल्क इलाज मिल रहा है। छत्तीसगढ मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राज्य के 3 लाख 60…
Read Moreविष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान : बिलासपुर जिले के ग्राम आमागोहन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों से संवाद
सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत समाधान शिविर में सीएम ने लिया जायजा रायपुर 19 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में संवाद और समाधान की कड़ी निरंतर रूप से चल रही है। इस सुशासन की सरकार में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित हर योजना का लाभ हितग्राही को सुनिश्चित कराने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार-2025 का आयोजन प्रदेशभर में किया जा रहा है। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से रूबरू होने मुख्यमंत्री…
Read Moreदुर्गम बसाहट में शासन की सेवा का संकल्प: जशपुर जिले के महनई में 53 कोरवा मरीजों को मिला इलाज, आयुष्मान कार्ड से जुड़कर अब स्वास्थ्य होगा निशुल्क
शासकीय वाहन से नेटवर्क स्थल पर लाकर 8 हितग्राहियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड जशपुर, 03 मई 2025/ बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर दुर्गम बसाहट क्षेत्र महनई के पहाड़ी कोरवा परिवार के कुल 53 मरीजों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेटवर्क और नेट की समस्या को देखते हुए शासकीय वाहन से नेट जगह पर लाकर 8 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। विदित हो कि राज्य शासन और जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी का आयुष्मान कार्ड बनाना, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा, सभी बच्चों…
Read Moreसीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं रायपुर 18 अप्रैल 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए और मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने सीजीएमएससी सप्लाई चैन मैनेजमेंट एसओपी का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि…
Read Moreसुशासन तिहार 2025 : साय सरकार की संवेदनशील पहल, महज 24 घंटे के भीतर मनोहर सिंह पटेल को हाथ में मिला आयुष्मान कार्ड
रायपुर 18 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल सुशासन तिहार जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस अभियान के तहत महासमुंद जिले में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत जंघोरा निवासी श्री मनोहर सिंह पटेल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन तकनीकी कारणवश उनका कार्ड नहीं बन पाया था, जिससे उन्हें योजना को लाभ नहीं मिल पा रहा था। सुशासन तिहार के मद्देनजर कलेक्टर…
Read Moreजशपुर में कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण! लोदाम सीएचसी में मरीजों से मिले, सुविधाओं की ली जानकारी
जशपुर, 03 अप्रैल 2025/ जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार द्वारा गुरूवार को लोदाम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने लोदाम सीएचसी में ओपीडी पर्ची की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बीएमओ एवं अन्य अधिकारियों से स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्साकर्मियों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान एनसीडी कक्ष, परामर्श कक्ष, स्टोर रूम, फार्मेसी, ड्रेसिंग कक्ष, दन्त चिकित्सा कक्ष, प्रयोगशाला, फिजियोथेरेपी कक्ष, प्रसव कक्ष…
Read More