जशपुर, 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 67 लाख 63 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे पहले पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए और नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। ऑडिटोरियम निर्माण होने से आम लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्राप्त होगा। यहाँ विभिन्न प्रकार के आयोजन…
Read MoreTag: #InfrastructureDevelopment
देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जशपुर के रेंगले, बागबहार और केरसई में महतारी सदन का निरीक्षण, ठेकेदारों को चेतावनी
अधीक्षण अभियंता जी.एन. सिंह तंवर ने महतारी सदन निर्माण के कार्यों का किया निरीक्षण जशपुर, 22 अगस्त 2025/ सरगुजा संभाग के अधीक्षण अभियंता जी.एन. सिंह तंवर ने गुरुवार को जशपुर जिले में निर्माणाधीन महतारी सदन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बगीचा विकासखंड के रेंगले, पत्थलगांव के बागबहार और फरसाबहार के केरसई में निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने…
Read Moreजशपुर के ग्रामीणों की बड़ी सौगात : बाबूसाजबहार-गोलीडीह सड़क का काम शुरू, आधुनिक तकनीक और सख्त मानकों से हो रहा निर्माण
जशपुर, 22 अगस्त 2025/ जिले में नागरिकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करना है, जिससे आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिले। लंबी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि यह सड़क अपने निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाई जा रही है। वर्तमान में हार्ड शोल्डर के नीचे प्राक्कलन अनुसार…
Read Moreजशपुर: ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, फोटकोसेमर–सजापानी–केंदापानी–कर्राडांड से दुलदुला मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी
ग्रामीणों की मांग पर सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंच कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार अब ग्रामीणों को आवागमन में होगी सुविधा जशपुर, 20 अगस्त 2025/ लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और पहल पर फोटकोसेमर–सजापानी–केंदापानी से कर्राडांड होते हुए दुलदुला पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 5 करोड़ 84 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के बन जाने से विकासखंड…
Read MoreCM विष्णुदेव साय की घोषणाओं पर अमल, जशपुर में महाकुल भवन विस्तार, आश्रम गेट और शिव मंदिर प्रवेश द्वार का होगा निर्माण
जशपुर, 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शासन की स्थापना से लेकर निरन्तर जशपुर जिले के विकास के कार्य किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्रामों से लेकर हर गांव-नगर सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, यातायात, पर्यटन, अधोसंरचनात्मक विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहना कर क्षेत्र के विकास हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा मद से 01 करोड़ 71 लाख 99 हज़ार रूपयों के विभिन्न…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बंदरचुवा और दुलदुला में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, 1.99 करोड़ की स्वीकृति
जशपुर, 17 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधा आधारित अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। उनके कार्यभार संभालते ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है और योजनाएं तेज़ी से ज़मीन पर उतर रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री घोषणा मद से जशपुर जिले के बंदरचुवा में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड तथा दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण हेतु कुल 1 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास को दी जा रही प्राथमिकता : कोनी-मोपका बायपास के पुनर्निर्माण हेतु 59.55 करोड़ रुपए की स्वीकृति
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने जारी की स्वीकृति रायपुर, 08 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने बिलासपुर जिले के कोनी-मोपका बायपास के पुनर्निर्माण के लिए 59 करोड़ 55 लाख 27 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रावधान के अंतर्गत दी गई है। लगभग 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क की स्थिति विगत कई वर्षों से अत्यंत दयनीय थी। एनटीपीसी सीपत, स्पंज आयरन फैक्ट्रियों, कोलवाशरी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ घने शहरी…
Read Moreजशपुर में बन रहे अटल परिसर का निरीक्षण कर भड़के कलेक्टर, कार्य एजेंसी को दी सख्त चेतावनी, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण का आदेश
जशपुर 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को जिला संग्रहालय परिसर के पास बन रहे अटल परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और गुणवत्ता को लेकर नगर पालिका अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की । उन्होंने कार्य एजेंसी को कड़ी हिदायत देते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर नगरीय निकाय और नगर पंचायत…
Read Moreजशपुर को मिला सांस्कृतिक विकास का नया मंच, ऑडिटोरियम निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने दी 6.76 करोड़ की मंज़ूरी
जशपुर, 26 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधा आधारित अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। उनके कार्यभार संभालते ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है और योजनाएं तेज़ी से ज़मीन पर उतर रही हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप नगर पालिका जशपुर में अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान…
Read Moreजशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जनप्रतिनिधियों के साथ की खुली चर्चा, दुलदुला में मिलेगा नया बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय और पंचायत संचालित दुकानें भी होंगी शामिल – विकास को मिलेगा नया आयाम!
नव निर्मित पुलिया के सामने बने बिजली खम्भे को शिफ्ट करने कलेक्टर ने दिए निर्देश जशपुर 25 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को दुलदुला विकास खंड शासकीय माध्यमिक स्कूल में जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों सरपंच पंच सचिव की बैठक लेकर विकास कार्यों ,मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ बस स्टैंड और नव निर्मित पुलिया का भी निरीक्षण किया और अवगत कराया कि दुलदुला विकास खंड के नया बस स्टैंड बनाने के लिए 99 लाख 99 हजार की स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही काम…
Read More