धान मिंजाई के दौरान विद्युत लाइनों की सुरक्षा का रखें ध्यान : पॉवर कंपनी प्रबंधन द्वारा किसान भाइयों से अपील

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में प्रायः सभी स्थानों पर अब धान की फसल पक चुकी है तथा किसानों द्वारा धान की मिंजाई का कार्य थ्रेसर मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान खेत खलिहानों से गुजरने वाली लाइनों पर दुर्घटना की कुछ खबरों ने पॉवर कंपनी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया है। दुर्घटना के कारणों और निदान के संबंध में पॉवर कंपनी द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें किसान भाइयों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। धान मिंजाई का कार्य थ्रेसर मशीनों से किया…

Read More

छत्तीसगढ़ में युवाओं को लगातार मिल रहे हैं शासकीय नौकरियों के अवसर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनआरडीए में 96, एफएसएल में 28 और विद्युत निरीक्षक कार्यालय में 27 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

राज्य में अब तक विभिन्न विभागों में 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू रायपुर 27 नम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब तक लगभग 19 विभागों में 8971 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी।  मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर वित्त विभाग ने आज नवा…

Read More

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगी एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय क्रीडा प्रतियोगिता : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक

25 राज्यों के करीब 6 हजार खिलाड़ी होंगे शामिल रायपुर, 27 नवंबर 2024/ राजधानी रायपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताएं 15 से 19 दिसंबर तक होंगी। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ को मिली है। इन खेलों के सफल आयोजन के लिए आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के लिए गठित राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। श्री जैन…

Read More

नवा रायपुर में जलवायु परिवर्तन कार्यशाला : पद्मश्री उमा शंकर पांडे करेंगे अपने अनुभव साझा

रायपुर/ नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में 28 नवंबर को “सतत आवास और कृषि क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन कार्य योजना (SAPCC) के क्रियान्वयन” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पद्मश्री उमा शंकर पांडे, जो इस कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि होंगे, अपने अनुभव साझा करेंगे। बांदा जिले के जखनी गांव निवासी उमा शंकर पांडे ने बिना किसी सरकारी मदद के “खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़” अभियान के माध्यम से अपने गांव में जल संरक्षण की क्रांति ला दी। उन्होंने पारंपरिक तरीकों से…

Read More

डे-एनयूएलएम में तीन महीनों की कार्यवृद्धि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर कर्मचारियों ने जताया आभार

रायपुर. 27 नमम्बर 2024/ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने केन्द्र प्रवर्तित दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) में तीन महीनों की कार्यवृद्धि की है। इससे मिशन की गतिविधियों को दिसम्बर-2024 तक संचालित किया जा सकेगा। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) को परिपत्र जारी किया है। दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन को तीन महीनों (1 अक्टूबर-2024 से 31 दिसम्बर-2024 तक) की कार्यवृद्धि प्रदान किए जाने पर राज्य मिशन प्रबंधन इकाई में कार्यरत राज्य मिशन…

Read More

नागरिक संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझें – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, ‘सीजी लर्न’ का लोगो किया लॉन्च रायपुर, 27 नवम्बर 2024/ उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव संविधान दिवस पर नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान में प्रत्येक नागरिक को बराबर अधिकार दिए गए हैं। हमारा संविधान किसी ग्रन्थ से कम नहीं है। यह हमारा सर्वोच्च ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि संविधान…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय को राज्य स्तरीय भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता के लिए मिला न्योता, देश के विभिन्न राज्यों के नर्तक दल लेंगे हिस्सा

खाद्य मंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में सतनामी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक होगी भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता रायपुर, 27 नवंबर 2024/ राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दल हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में सतनामी समाज प्रमुखों के दल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके…

Read More

राज्यपाल श्री डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी

रायपुर, 27 नवंबर 2024/ राज्यपाल रमेन डेका ने अपनी संवेदनषीलता का परिचय देते हुए नक्सली हिंसा में घायल हुए कांकेर जिले के जिला रिजर्व फोर्स के दो जवानों श्री खिलेष्वर गावड़े और श्री हिरामन यादव को बेहतर ईलाज के लिए 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। इसके अलावा सषस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर संचालनालय सैनिक कल्याण बोर्ड को 2 लाख रूपए की राषि भी स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। उन्होंने आम जनता से भी 7 दिसम्बर को मनाए जाने वाले…

Read More

धान खरीदी: जशपुर जिले में अब तक 23914.80 क्विंटल हुई धान की खरीदी, केन्द्रों में खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी का माहौल

मुख्यमंत्री ने पूरा किया वादा, वादा के अनुरूप किसानों से खरीदी हो रही धान – किसान गणेश यादव जशपुर, 27 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 मे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जिले में निरंतर जारी है और अब जिले के उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक लगातार बढ़ने लगी है। जिले में अब तक 23914.80 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। आज कुनकुरी विकासखण्ड के सेन्द्रीमुण्डा निवासी कृषक गणेश यादव अपना धान बेचने धान उपार्जन केन्द्र नारायणपुर पहुचे। उन्होंने बताया कि नारायणपुर…

Read More

जशपुर नगरीय क्षेत्र में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जशपुर, 27 नवंबर 2024/ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज पूरे भारत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरूआत की। इसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक और शिक्षित करना है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन मे जशपुर नगरीय क्षेत्र में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत जय हो कार्यक्रम से जुड़े एनएसएस स्वयं सेवको द्वारा शहर में रैली निकालकर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता…

Read More