जशपुर, 10 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम बिसौड़ी, निवासी स्व. सुन्दरी बाई का आकाशीय बिजली से 14 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके माता फुलमईत बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreTag: #आकाशीयबिजली
बिजली गिरी, लेकिन बच गई जान: जशपुर में तीन पहाड़ी कोरवाओं का समय पर इलाज, हालत स्थिर
जशपुर, 02 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को बरसात के मौसम में आपात की स्थिति निर्मित होने पर प्रभावितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसे क्रम में बगीचा के महादेवजोबला में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल 3 विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय में आने वाले पहाड़ी कोरवाओं को तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। अभी उनकी स्थिति सामान्य है। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल तीनों पहाड़ी कोरवा रामनारायण पिता बीरबल 18 साल, सीतामुनि पिता सुरेश 12 साल और सुखमणि पिता भीमसेन 20…
Read Moreबिजली की कड़क से पहले जान लें ये बातें! जशपुर में गिरी आकाशीय बिजली के मद्देनज़र जिला प्रशासन की चेतावनी और जीवनरक्षक निर्देश, जारी किया हेल्पलाइन और मुआवजा गाइडलाइन
सतर्कता बरतने के साथ जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की जशपुर, 07 जुलाई 2025/ बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहता है। इससे बचाव के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ अपनाने की अपील की है और कहा है की बिजली एक शक्तिशाली प्राकृतिक घटना है, लेकिन यदि हम सतर्क और तैयार रहें, तो जानमाल का नुकसान कम किया जा सकता है। बिजली से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां जिला प्रशासन ने जानकारी देते…
Read Moreआंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, जोकबहला गांव में छह गौवंशों की दर्दनाक मौत
कुनकुरी, 1 जून 2025 : कुनकुरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जोकबहला में 31 मई की शाम अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी-तूफान के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने गांव के पशुपालकों को गहरा झटका दिया। गांव के पास स्थित चरागाह में मवेशी सामान्य दिनों की तरह पेड़ के नीचे घास चर रहे थे, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से छह गौवंशों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण करुणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हृदयविदारक घटना में उडील खाखा के…
Read More