बिजली गिरी, लेकिन बच गई जान: जशपुर में तीन पहाड़ी कोरवाओं का समय पर इलाज, हालत स्थिर

जशपुर, 02 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को बरसात के मौसम में आपात की स्थिति निर्मित होने पर प्रभावितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसे क्रम में बगीचा के महादेवजोबला में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल 3 विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय में आने वाले पहाड़ी कोरवाओं को तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। अभी उनकी स्थिति सामान्य है।

आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल तीनों पहाड़ी कोरवा रामनारायण पिता बीरबल 18 साल, सीतामुनि पिता सुरेश 12 साल और सुखमणि पिता भीमसेन 20 साल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। डॉक्टर उत्तम नागवंशी एवं टीम के द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तीनों की स्थिति सामान्य है।

Related posts