समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जश-प्रण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों को स्वीप प्लान अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी विधान सभा 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिन-जिन मतदान केन्द्रों में पिछली विधान सभा निर्वाचन में 70 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। उन मतदान केंद्रों में जिले के 36 एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रशिक्षित किया गया।…
Read More