समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर स्थित पुराने सभागृह में निश्चेतना विभाग द्वारा इण्डियन कॉलेज ऑफ एनेस्थेसियोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में ऑब्स्टेट्रिक एनेस्थीसिया पर राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के निश्चेतना विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. प्रतिभा जैन शाह ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य था- सामान्य तथा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित शल्य क्रिया (सीजेरियन सेक्शन) करवा कर बच्चे को सुरक्षित गर्भ से बाहर निकालना। इस प्रक्रिया के दौरान एक निश्चेतना…
Read More