करगी रोड, बेलगहना व पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन में 5 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव का सांसद अरुण साव द्वारा किया गया लोकार्पण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं का क्रमिक विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में करगी रोड स्टेशन में 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस एवं 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस का, पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन में 20471/20472 बीकानेर-पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस एवं 22829/22830 भुज-शालीमार-भुज एक्सप्रेस का तथा बेलगहना स्टेशन में 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है | इस सुविधा का लोकार्पण आज दिनांक 08 अक्टूबर 2023 को माननीय सांसद बिलासपुर श्री अरुण साव के कर कमलों द्वारा किया गया |…

Read More