चुनाव प्रभावित करने भाजपा ले रही शराब का सहारा : बिलासपुर में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत की जिम्मेदार भाजपा सरकार – सुशील आनंद शुक्ला.

पाटन में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष को फंसाने पुलिस लेकर गयी शराब. रायपुर. 08 फरवरी 2025 : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश में पहुंच रही अवैध जहरीली शराब पीने से बिलासपुर जिले के लोफंदी में 8 लोगों की मौत हो गयी और कुछ लोग बीमार भी है, 4 की हालात नाजुक है। इस मौत के लिये साय सरकार और भाजपा जिम्मेदार है। प्रदेश में चुनाव को प्रभावित करने के लिये सत्ता के संरक्षण में बड़ी मात्रा में…

Read More

मोदी राज में महंगाई बेलगाम आम आदमी का बिगड़ा बजट – प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा.

दूध, दही, पनीर, आटा, मैदा, सूजी, दलहन तिलहन, कपड़े जैसे दैनिक उपभोग की तमाम वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाकर महंगा कर दिया गया है. रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी राज में महंगाई बेलगाम आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। जन विरोधी मोदी सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क में 22% प्रतिशत की भारी भरकम वृद्धि की, जिसके चलते ही बाजार में सभी तरह के खाद्य तेलों के दाम लगभग डेढ़ गुना बढ़ गए। क्रूड पॉम ऑयल,…

Read More

महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला : बढ़ते महिला अपराध ने भाजपा सरकार की कलई खोल दी – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत.

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर में 82 दिनों में 42 बलात्कार की घटना होती है यह आंकड़े केवल राजधानी का है। राजधानी का यह हाल है तो दूरस्थ ग्रामीण एरिया में स्थिति कितनी बदहाल होगी यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी में फिर एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को…

Read More

गृह मंत्री बढ़ते अपराधों से ध्यान हटाने घुसपैठियों का राग अलाप रहे हैं…देश के हृदय स्थल छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों का आना केंद्र सरकार की विफलता मोदी-शाह इस्तीफा दें – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज.

विजय शर्मा बताये एक साल में कितने घुसपैठिये मिले, क्या कार्यवाही की गई ? रायपुर : राज्य में घुसपैठियों के बसने के गृह मंत्री विजय शर्मा के बयान पर सवाल खड़ा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहे गृह मंत्री बढ़ते अपराधों से जनता का ध्यान हटाने घुसपैठियों का नया राग अलाप रहे है। प्रदेश में एक साल से भाजपा की सरकार है, विजय शर्मा गृह मंत्री हैं, कितने घुसपैठियों की पहचान उनकी सरकार ने किया है ?…

Read More

कांग्रेस चलाएगी 26 नवंबर से 26 जनवरी तक ‘संविधान रक्षक अभियान’ – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

रायपुर : कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिये आगामी 26 नवंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा हमारे संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा के लिए खड़ी रही है। पिछले दशक में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार द्वारा संविधान की नींव को कमजोर करने और सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कमजोर करने के व्यवस्थित प्रयास किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने…

Read More

कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न : रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी एवं नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव के संबंध में हुआ विचार विमर्श.

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 16 सितंबर / प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति में संपन्न हुई। पहली बैठक दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी के संदर्भ में तथा दूसरी बैठक प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आने वाले नगरीय निकाय, पंचायत के चुनाव के संबंध में तथा प्रदेश संगठन की गतिविधियों के संबंध में हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, एआईसीसी सचिव…

Read More

मोटी रकम लेकर नियम विरुद्ध तहसीलदारों का किया गया ट्रांसफर : नौ महीने में दो बार तहसीलदारों का ट्रांसफर, भाजपा का मूल काम वसूली – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर.

कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि तहसीलदार के अनुचित ट्रांसफर करने में संलिप्त, लेन-देन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही हो. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितंबर / प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मंत्री बंगलों में मोटी रकम लेकर नियम विरुद्ध तहसीलदारों का ट्रांसफर किया गया है। विधानसभा चुनाव के 3 महीना पहले ही तहसीलदारों का ट्रांसफर किया गया था, सरकार बनते ही 9 महीने में दो बार तहसीलदारों का ट्रांसफर कर दिया गया। ट्रांसपरेंट पोस्टिंग के नियम कायदे को ताक पर रखा गया है। लंबे…

Read More

मोदी सरकार ने खाद्य तेल पर एक्साईज ड्यूटी बढ़ाकर जनता को दिया महंगाई का एक और झटका – सुशील आनंद शुक्ला

मोदी निर्मित राष्ट्रीय आपदा ‘महंगाई’ से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है. समदर्शी न्यूज़ रायपुर,14 सितंबर / मोदी सरकार ने खाद्य तेलों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में कर संग्रहण, सरकार के अनुमान और तय लक्ष्य से अधिक होने के बावजूद अचानक खाद्य तेलों में 20% प्रतिशत तक की भारी भरकम कस्टम ड्यूटी बढ़ाना जनता के साथ भाजपा सरकार का अन्याय है। मोदी निर्मित राष्ट्रीय आपदा “महंगाई“ से आम जनता का जीना मुश्किल हो…

Read More

प्रदेश कांग्रेस की पत्रकार वार्ता : अपराध प्रदेश में चरम पर है, महिला सुरक्षा खतरे में है, इसलिये ये सरकार कानून राज नहीं जंगल राज चला रही है – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज.

महिला सुरक्षा को लेकर 10 सितंबर को महिला कांग्रेस घेरने जा रही है मुख्यमंत्री निवास. सिर्फ कांग्रेस हिी नहीं सरकार पक्ष के सांसद और विधायक भी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 सितंबर / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि 90 दिनों से गायब थाना सीतापुर के बेलजोरा निवासी दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा का शव ग्राम लूरेना बड़वापाट में जल जीवन मिशन का ठेकेदार अभिषेक पांडेय के साइड में…

Read More

सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की पोल खोल दी, भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ किया वादा खिलाफी – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज.

मोदी की गारंटी और साय का सुशासन सिर्फ इश्तिहारों में दिख रहा, धरातल में सिर्फ बेबसी और लाचारी नजर आ रही है समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितंबर / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की पोल खोल दी है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी किया है, हर वर्ग सरकार से नाराज है, 9 महीने में ही सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है। विजय बघेल ने अपनी सरकार को चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी…

Read More