45 समस्याएं, 1 समाधान मंच! जनदर्शन में बोले कलेक्टर – समय पर होगी हर शिकायत का हल

जशपुर, 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों को समय पर निराकृत करने को भी कहा। जनदर्शन में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले, शाला प्रवेश, भूमि विवाद, राशनकार्ड निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित मामले एवं विभिन्न विषयों से संबंधित मांगें शामिल थीं।

Read More

जनदर्शन में 38 शिकायतें दर्ज, जशपुर कलेक्टर ने कहा- जनता को न पड़े भटकना, समय पर दें समाधान की सूचना

जशपुर, 26 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का स्वयं अवलोकन करें और समाधान कारक निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। निराकृत आवेदनों की सूचना भी संबंध व्यक्ति को देने के लिए कहा ताकि उनको अनावश्यक भटकना न पड़े जनदर्शन के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं और मांगों को कलेक्टर सीधे सुनते हैं और उनके समस्याओं का निराकरण करने हेतु संबंधित विभागों…

Read More