स्वामी आत्मानंद स्कूल तमता में कलेक्टर रोहित व्यास की चौंकाने वाली एंट्री, छात्रों ने रखीं समस्याएं, अफसरों को मिले तत्काल निर्देश

बच्चों से चर्चा कर दिए व्यवस्था सुधार एवं मरम्मत हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 07 अगस्त 2025/ विकासखंड पत्थलगांव के तमता स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय का बुधवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली।उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई और अन्य समस्याओं पर चर्चा की। इस बीच बच्चे अपने बीच कलेक्टर को पाकर बहुत खुश नजर आए। कलेक्टर ने शिक्षकों को नवाचारों के साथ गुणवत्तापूर्ण…

Read More

अंकिरा का तालाब बनेगा आकर्षण का केंद्र! कलेक्टर रोहित व्यास ने गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए दिए निर्देश

जशपुर कलेक्टर ने अंकिरा के तालाब का किया अवलोकन, गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को फरसाबहार विकास खंड के अंकिरा के तालाब और रपटा पूल का निरीक्षण किया। और गांव वालों की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामवासियों ने तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण की मांग की जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री राजकुमार सिंह और फरसाबहार एसडीएम श्री अमित श्रीवास्तव, अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

जशपुर कलेक्टर का औचक निरीक्षण : स्वास्थ्य केंद्र और परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : निरीक्षण के दौरान मरीज से बोले कलेक्टर- “इलाज में कोई दिक्कत हो तो बताएं”, आयुष्मान योजना से मिल रही मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा

आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी, स्वास्थ्य केंद्र की नियमित सफाई और मरीजों का बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए जशपुर 7 मार्च 2025/ फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, ऑनलाइन मरीज पंजीयन प्रक्रिया, आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार की व्यवस्था और पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया।…

Read More