जशपुर जिला जेल में हुआ मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर माननीय सर्वाेच्च न्यायलय के निर्देशानुसार जेल में विधि से संघर्षरत व्यक्तियों के मानसिक रोग से प्रभावित होने की दशा में आवश्यक उपचार, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार तथा जीवन स्तर में गुणवत्ता बने रहे तथ्यों को ध्यान मे रखते हुए जिला जेल मे स्वास्थ्य विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न मानसिक रोग चिंता, अवसाद, मनोविदलता, नशे संबंधित मानसिक रोग इत्यादि से प्रभावित विधि संघर्षरत व्यक्तियों का उपचार दवाईयों एवं साइकोथेरेपी के माध्यम से किया गया।…

Read More