जिला प्रशासन जशपुर की अभिनव पहल : जिले के 44 मेधावी विद्यार्थी करेंगे सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र श्री हरिकोटा (इसरो) का ऐतिहासिक एक्सपोजर विजिट

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा जशपुर जिले के 44 मेधावी विद्यार्थियों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। भ्रमण 6 फरवरी से 10 फरवरी तक संभावित है। भ्रमण का उद्देश्य विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों तथा तकनीकी जानकारियां को सीखने और विद्यार्थियों को अनुसंधान में आगे बढ़ने हेुतु प्रोत्साहित करना है। सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में विद्यार्थी वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। वहां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों को समझने का उन्हें अवसर प्राप्त होगा।…

Read More