सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा सेतु अभियान
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को दी गई छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी,
समस्याओं का हुआ समाधान
हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाबी
जशपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं सेवा मेरा योगदान के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों के ग्रामों में सेवा सेतु शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है।
इसी क्रम में विगत दिवस पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बुलडेगा, मनोरा विकासखंड के ग्राम बेजोंरा तथा जनपद पंचायत बगीचा एवं कांसाबेल क्षेत्र में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए।
शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
शिविर में खाद्य विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों से राशन, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया गया।
शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को उनके नए भवन की चाबी सौंपी गई।
सेवा सेतु शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपने गांव में ही शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एवं सुविधा मिल रही है। इससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।
