दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़–कोतरलिया रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य एवं चक्रधर नगर स्टेशन की सफल कमीशनिंग बिलासपुर : रायगढ़–कोतरलिया रेलखंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के क्रम में दोनों स्टेशनों के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग इंस्टॉलेशन में आवश्यक संशोधन हेतु आज पूर्वनिर्धारित 4 घंटे की नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। रायगढ़ स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य 11:15 बजे एवं कोतरलिया स्टेशन पर 11:25 बजे प्रारंभ हुआ। निर्धारित समयानुसार तकनीकी कार्य पूर्ण कर रायगढ़ स्टेशन को 14:25 बजे तथा कोतरलिया स्टेशन को 14:20 बजे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की पूर्णता उपरांत…
Read MoreTag: #दक्षिणपूर्वमध्यरेलवे
रेल क्लब में योग का अद्भुत संगम—अधिकारियों-कर्मचारियों ने सीखे जीवन बदलने वाले योगासन, ध्यान और प्राणायाम
रेल क्लब, बिलासपुर में पाँच दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन बिलासपुर : दिनांक 10.11.2025 से 14.11.2025 तक रेल क्लब, बिलासपुर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पाँच दिवसीय योग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन हेडक्वार्टर पर्सनेल ब्रांच, बिलासपुर द्वारा किया गया। शिविर का उद्घाटन श्री आदित्य कुमार, प्रिंसिपल चीफ पर्सनेल ऑफिसर के द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान, सूर्य…
Read Moreबाल दिवस पर स्काउट-गाइड का शानदार उत्सव: ‘बाल मेला 2025’ में 450 से अधिक बच्चों ने दिखाया उत्साह
स्काउट-गाइड द्वारा बाल दिवस पर भव्य “बाल मेला 2025” का आयोजन बिलासपुर : “बाल दिवस” के उपलक्ष्य में “वीर आज़ाद ग्रुप, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर जिला संघ” के सौजन्य से शुक्रवार को जिला मुख्यालय भवन, कंट्रोल ब्लॉक में “बाल मेला 2025” का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे हुआ, जिसमें कब्स, बुलबुल्स, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स रेंजर्स, प्रशिक्षक, अभिभावक एवं रेल परिक्षेत्र के 05 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों सहित के लगभग 450 लोगों ने जोशपूर्ण भागीदारी…
Read Moreभावनाओं और संघर्ष की दास्तां ‘फ्लाइंग रानी’ ने किया धमाका! क्षेत्रीय रेल हिंदी नाट्योत्सव 2025 में रहा छाया, अब जाएगी राष्ट्रीय मंच पर
जोनल रेलवे, बिलासपुर में क्षेत्रीय रेल हिंदी नाट्योत्सव -2025 संपन्न विजेता नाटक “फ्लाइंग रानी” अखिल भारतीय रेल हिंदी नाट्योत्सव-2025 के लिए चयनित बिलासपुर : अखिल भारतीय रेल हिंदी नाट्योत्सव-2025 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रधान कार्यालय, राजभाषा विभाग द्वारा आज दिनांक 14.11.2025 को रेलवे एन.ई.इंस्टिट्यूट, प्रेक्षागृह, बिलासपुर में क्षेत्रीय रेल हिंदी नाट्योत्सव – 2025 का आयोजन किया गया । नाटक मंचन हेतु रेल मंडलों एवं कारखानों से कुल 03 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं । इस क्रम में प्रधान कार्यालय के नाटक “फ्लाइंग रानी”, बिलासपुर मंड़ल…
Read More80वीं अखिल भारतीय फुटबॉल चैम्पियनशिप 2025: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रोमांचक फाइनल में सेंट्रल रेलवे को हराकर रचा इतिहास
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जीता 80वीं अखिल भारतीय फुटबॉल चैम्पियनशिप 2025 का खिताब बिलासपुर : पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय फुटबॉल टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन, खेल कौशल और अदम्य टीम भावना के बल पर 80वीं अखिल भारतीय इंटर रेलवे फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच जीतकर विजेता बनी और खिताब अपने नाम किया है । पूर्व रेलवे खेल संघ, कोलकाता द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर से 07 नवम्बर, 2025 तक यह 80वीं अखिल भारतीय इंटर रेलवे फुटबॉल चैंपियनशिप कोलकाता में आयोजित की गई । जिसमें देश भर से भारतीय रेलवे…
Read Moreबिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण कार्य शुरू, सारागाँव स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से कई ट्रेनें रद्द
बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना पर किया जा रहा है कार्य | मंडल के सारागाँव स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी का किया जायेगा कार्य, कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित बिलासपुर : हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में चांपा-खरसिया सेक्शन के सारागाँव स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार…
Read Moreरेलवे की बड़ी घोषणा! भीड़भाड़ में राहत के लिए हीराकुंड एक्सप्रेस में जुड़ा एक और एसी-3 कोच, जानें कब से मिलेगा फायदा
अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने चलने वाली गाड़ी संख्या 20807/20808 विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस में दिनाँक 14 नवम्बर (शुक्रवार) 2025 को एवं गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस में…
Read Moreरेलवे की रफ़्तार बनी मिसाल! — दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सिर्फ़ 216 दिनों में 150 मिलियन टन लदान कर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बार फिर दक्षता और गति का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान केवल 216 दिनों में 150 मिलियन टन माल लदान का कीर्तिमान बनाकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपनी उत्कृष्ट कार्यक्षमता का परिचय दिया है। पिछले चार वर्षों के दौरान, वर्ष 2022-23 में जहाँ 150 मिलियन टन माल लोडिंग का आँकड़ा 265 दिनों में पूरा हुआ था, वहीं 2023-24 में यह उपलब्धि 244 दिनों में, 2024-25 में 226 दिनों में, और अब वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26…
Read Moreसत्यनिष्ठा हमारी पहचान’ — दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, प्रेरक प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 27 अक्टूबर से 02 नवंबर, 2025 तक ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का आयोजन महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रेलकर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 27 अक्टूबर से 02 नवंबर, 2025 तक ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सतर्कता विभाग द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग के मार्गदर्शन में इस सप्ताह का शुभारंभ किया गया । इस अभियान का उद्देश्य संगठन एवं समाज में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की संस्कृति…
Read Moreभारतीय रेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: बिलासपुर मंडल ने 195 दिनों में हासिल किया 100 मिलियन टन माल लोडिंग का कीर्तिमान
मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने रेल कर्मयोगियों को किया समर्पित बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय रेल की रीढ़ है। मंडल ने मात्र 195 दिनों में 100 मिलियन टन माल ढुलाई का अभूतपूर्व लक्ष्य हासिल कर भारतीय रेल के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड धनबाद मंडल (DHN Division) के नाम था, जिसने 197 दिनों में यह उपलब्धि प्राप्त की थी, जबकि बिलासपुर मंडल का स्वयं का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 203 दिनों…
Read More