विधानसभा आम निर्वाचन 2023 :  जशपुर जिला अंतर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिशा-निर्देश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं के तहत् व्यवस्थाएं आवश्यक रूप से उपलब्ध कराया जाना है। जिस हेतु संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के द्वारा प्रत्येक निर्वाचन में मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने विषयक विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त निर्देशानुसार दिव्यांग, वृद्धजन एवं निःशक्त मतदाताओं हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अच्छी हालत की पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।…

Read More