समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन के विरूद्ध जिला स्तरीय खनिज टॉस्क फोर्स की बैठक का विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री डी.रवि शंकर, वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय, खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण की पुर्नावृत्ति करने वालों की सूची संधारित कर उनके विरूद्ध खनिज नियमों के तहत् कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और…
Read More