मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर त्वरित अमल : बाढ़ पीड़ितों को राशन-इलाज के साथ जरूरी दस्तावेज भी मिल रहे तैयार

तत्काल मुआवजा और सहायता से मिली बड़ी राहत रायपुर, 04 सितम्बर 2025/ बस्तर संभाग में पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। अपने विदेश दौरे से लौट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा पहुंचकर संभागीय बैठक में जिला कलेक्टरों को राहत और बचाव कार्यो में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये थे। अब मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर तेजी अमल किया जा रहा है।  बाढ़ पीड़ित नागरिकों को जहां एक ओर राशन, ईलाज और दवाईयां के साथ-साथ गैस चुल्हे और सिंलेण्डर दिये गये हैं…

Read More

दीपक बैज-डॉ. चरणदास महंत की अगुवाई में बनी कांग्रेस की नई रणनीति, संगठन सृजन से लेकर किसानों और बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने की योजना

प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न : वोट चोर, गद्दी छोड़ो अभियान के तहत 9 सितंबर को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कार्यक्रम होगा रायपुर/03 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की उपस्थिति में संपन्न हुई। पहली बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा दूसरी बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी (उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्य. सदस्यगण) की हुई। इस बैठक में संगठन सृजन के तहत मंडल, सेक्टर कमेटियों के गठन पर चर्चा एवं समीक्षा, संगठन सृजन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी…

Read More

बस्तर बाढ़ त्रासदी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की विशेष राहत पैकेज की मांग, कहा– 100 साल में पहली बार ऐसा मंजर

रायपुर/02 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे बस्तर में पिछले एक हफ्ते में बारिश ने जो कहर बरपाया है। ऐसा मंजर पिछले 100 साल में देखने को नहीं मिला। यह बड़ी त्रासदी है जो बस्तर के लोगों को झेलनी पड़ रही है। इस बरसात ने सड़कों, पुल-पुलियों को तबाह किया ही है, आम आदमी की रोजी-रोटी के साधन खेती-बाड़ी सभी बर्बाद हो गये है। 1              लगातार तीन दिनों तक बस्तर दंतेवाड़ा एवं अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर…

Read More

जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत, बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

जगदलपुर, 1 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,…

Read More

बस्तर की बाढ़ त्रासदी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने सहारा – हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुँचाने और जन-धन की हानि की भरपाई के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

बस्तर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाढ़ प्रभावित जिलों की समीक्षा के दौरान दिए दिशानिर्देश प्रभारी सचिव बाढ़ प्रभावित जिलों का भ्रमण कर राहत कार्यों का करें निरीक्षण – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 28 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को शीघ्र कम करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान से दूरभाष पर ली बस्तर संभाग में बाढ़ की जानकारी, राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी मुस्तैदी बरतने के निर्देश

रायपुर, 26 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्व सचिव श्रीमती कंगाले ने मुख्यमंत्री को बताया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा, दरभा और…

Read More