विकास की गति बनाए रखने ऊर्जा की उपलब्धता जरूरी – उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव : भनपुरी में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के लिए उपमुख्यमंत्री के किया भूमि पूजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा है कि विकास की गति बनाए रखने के लिए ऊर्जा की निर्बाध उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य का सौभाग्य है कि हम स्वयं भी रोशन हो रह हैं और दूसरों तक उजाला पहुँचा रहे हैं। श्री सिंहदेव आज राजधानी के भनपुरी क्षेत्र में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति सजग रहने के लिए क्षेत्रीय विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा की प्रशंसा करते हुए इस उपकेन्द्र की स्थापना को…

Read More