समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में नए शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत मंच पर सांस्कृतिक गतिविधियों की शुरुआत एक बेहतरीन कार्यक्रम से हुई। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग से देश की मशहूर भरतनाट्यम कलाकार तान्या सक्सेना ने विश्वविद्यालय के परिसर क्रमांक-2 स्थित डॉक्टर नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह में भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री डॉक्टर ममता (मोक्षदा) चंद्राकर, कुलसचिव प्रोफेसर डॉक्टर आईडी तिवारी, प्रसिद्ध कला मर्मज्ञ श्री प्रेम चंद्राकर, समस्त अधिष्ठातागण तथा विश्वविद्यालय परिवार उपस्थित था। विश्वविद्यालय…
Read More