जशपुर, 08 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आज दिव्यांग नारायण सिंह को ट्राईसायकल प्रदान किया गया। ट्राईसायकल पाकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें एक नया सहारा मिल गया है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले बासबहार निवासी श्री नारायण सिंह अपने पैरों से चलने-फिरने में असमर्थ थे। इससे उन्हें समान्य दिनचर्या में भी काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ता था। उन्होंने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए सीएम कैम्प कार्यालय में आवेदन दिया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आज नारायण सिंह को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया।…
Read More