मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार के मनोविकास केंद्र का किया अवलोकन, बाल प्रतिभा से हुए प्रभावित, विशेष बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की, दिखा आत्मविश्वास का उजाला

बलौदाबाजार-भाटापारा, 28 मार्च 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदा बाजार प्रवास के दौरान कृषि उपज मंडी परिसर बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से बातचीत कर उनकी प्रगति की जानकारी ली एवं उनके अभिभावकों से फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री जी ने उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कोविड केंद्र क़ो मनोविकास केंद्र के रूप मे बेहतर ढंग से संचालित करने पर जिला प्रशासन के सरहाना करते हुए अनुकरणीय पहल बताया।इस अवसर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार में आत्मीय स्वागत, गोंडवाना सामाजिक विवाह महासम्मेलन में हुए शामिल

बलौदाबाजार-भाटापारा,28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर हेलीपेड बलौदाबाजार पहुंचे। उनके साथ राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीपैड पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला अध्यक्ष आनंद यादव पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय गोंडवाना सामाजिक विवाह एवं महासम्मेलन मे शामिल होने पहुंचे थे।

Read More