जशपुर, 13 अगस्त 2025 / जिला मुख्यालय जशपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन रणजीता स्टेडियम जशपुर में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त 2025 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी, परेड का निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवार का सम्मान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी का सम्मान किया जाएगा।
Read MoreTag: #रणजीटास्टेडियम
जशपुर में स्वतंत्रता दिवस 2025 की भव्य तैयारियाँ: रणजीता स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन, कलेक्टर रोहित व्यास ने मिनट-टू-मिनट तैयारियों का निरीक्षण किया, सशस्त्र बल, एनसीसी और स्कूली बच्चों ने परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखाई जबरदस्त प्रतिभा
जशपुर, 13 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 की तैयारियों का आज रणजीता स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का भूमिका निभाया और परेड की सलामी ली। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खुंटे, टू आईसी उप निरीक्षक श्री खोमराज ठाकुर के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, छत्तीसगढ पुलिस बल, छत्तीसगढ़ बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, सेजेश हिन्दी माध्यम एन.सी.सी.जूनियर,…
Read More