खेल प्रतियोगिता के माध्यम से नेहरू युवा केंद्र जशपुर ने युवाओं को किया प्रोत्साहित. जशपुर और मनोरा विकासखण्ड के लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग. प्रतियोगिता में कब्बड्डी, रिले रेस, गोला फेंक, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, तवा फेंक खेलों का हुआ आयोजन. जशपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2025 को नेहरु युवा केंद्र जशपुर द्वारा रणजीता स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जशपुर और मनोरा के लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।…
Read MoreTag: राष्ट्रीय युवा दिवस
तंबाकू, गुटखा और सिगरेट का त्यागकर, करें गरीबों का उत्थान : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया युवाओं से आह्वान
तंबाकू निषेध अधिनियम को सशक्त करने और तंबाकू मुक्त विकसित भारत बनाने का युवाओं ने किया अपील समदर्शी न्यूज़, रायपुर : युवाओं का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान होता है। युवा सशक्त होंगे तभी शक्तिशाली विकसित राज्य और देश बनेगा। स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव को हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। ताकि विवेकानंद के आदर्शों का युवा स्मरण करें और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर विकसित , नशामुक्त देश और राज्य का निर्माण करें। उक्त उद्गार राष्ट्रीय युवा दिवस…
Read Moreजशपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : दुलदुला शासकीय महाविद्यालय में विगत दिवस महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती निशि एक्का की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना और रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। युवा दिवस कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा संबोधित करते हुए आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्य को बताया गया। इस दौरान राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में महाविद्यालय में चित्रकला, निबंध लेखन, वाद विवाद और भाषण आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का पूर्ण सहभागिता रहा ।स्वामी…
Read Moreखाद्य मंत्री दयालदास बघेल राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए, स्वामी विवेकानंद को किया नमन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बेमेतरा जिले के कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयालदास बघेल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती में शामिल हुए और उन्हें नमन किया। श्री बघेल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। युवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन के सीधे प्रसारण को सुनने की व्यवस्था जिला प्रशासन…
Read Moreराष्ट्रीय युवा दिवस : युवा संगठनों ने प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री से तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने का किया अनुरोध !
समिति ने सरकार से तम्बाकू पर कर बढ़ाने और प्राप्त अतिरिक्त राजस्व का उपयोग कैंसर की रोकथाम और जागरूकता के लिए करने की मांग की है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर, कई युवा संगठनों ने प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री से 2024-25 के आने वाले बजट में सभी तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने की अपील की है। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से अपनी अपील में ये लोग सभी तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने का आग्रह कर रहे हैं। यह अपील राष्ट्रीय युवा…
Read Moreराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं को करेंगे संबोधित, जिला मुख्यालयों और नगरीय निकायों में संबोधन का होगा प्रसारण
नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र समदर्शी न्यूज, रायपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं को संबोधित करेंगे। सभी जिला मुख्यालयों और 12 जनवरी को शहरी क्षेत्रों में आयोजित होने वाले संकल्प शिविरों में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के लिए इसके प्रसारण की व्यवस्था के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया है। विभाग ने कलेक्टरों, रिसाली नगर निगम के आयुक्त, आरंग, मंदिरहसौद और नारायणपुर नगर पालिका तथा सरगांव, धरमजयगढ़ एवं पत्थलगांव…
Read Moreराष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को ‘स्वामी विवेकानन्द के समावेशी शासन के दृष्टिकोण’ विषय पर व्याख्यान : उपमुख्यमंत्री हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
यूनिवर्सिटी का यह तीसरा स्वामी विवेकानंद स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उपमुख्यमंत्री अरूण साव राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को अटल नगर, नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित तीसरे स्वामी विवेकानंद स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे। व्याख्यान कार्यक्रम ‘स्वामी विवेकानन्द के समावेशी शासन के दृष्टिकोण’ विषय पर आयोजित किया गया है। इस आयोजन के साथ ही विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। कार्यक्रम शाम 4.30 बजे विश्वविद्यालय के सभागार में शुरू होगा। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. वी.सी. विवेकानंदन स्वागत…
Read More