विधानसभा निर्वाचन-2023 : पहले चरण के मतदान के लिए 5 नवंबर को थमेगा प्रचार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निवार्चन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण में 7 नवम्बर मतदान तिथि वाले विधानसभा क्षेत्रों में रविवार 5 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार 5 नवम्बर को दोपहर तीन बजे तक और सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी 5 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे। मतदान समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व शुष्क दिवस घोषित, मतगणना की अवधि में संपूर्ण दिवस आबकारी केन्द्र बंद रखने के लिये वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा कलेक्टरों को निर्देश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने छत्तीसगढ़ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 दौरान शराब की बिक्री पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही करने, मतदान तिथि दिनांक 07-11-2023 व 17-11-2023 को मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्ति तक की अवधि तथा मतगणना तिथि दिनांक 03-12-2023 को संपूर्ण दिन के लिये शुष्क दिवस घोषित करने के संबंध में दिनांक 19-10-2023 को समस्त जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिया हैं । उक्त निर्देश के अनुसार…

Read More

विधानसभा निर्वाचन-2023 : 30 अक्टूबर को रायपुर के रेडक्रास भवन में होगी राज्यस्तरीय संगोष्ठी, दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान विषय पर होगी चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत निर्वाचन आयोग ‘‘कोई मतदाता न छूटे’’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए प्रत्येक वर्ग विशेषकर दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने हेतु 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे रायपुर कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि राज्य स्तरीय संगोष्ठी में दिव्यांग मतदाताओं के सुझावों पर…

Read More

विधानसभा निर्वाचन-2023 : वृद्ध, निःशक्त एवं दिव्यांग मतदाताओं को प्रत्येक मतदान केन्द्र में मिलेगी विशेष सुविधाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छ्त्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान दिव्यांग, वृद्धजन और निःशक्त मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं  उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग, वृद्धजन एवं निःशक्त मतदाताओं को मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसका पूर्णतः पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र में दिव्यांग, वृद्धजन एवं निःशक्त मतदाताओं हेतु पर्याप्त संख्या…

Read More

जशपुर जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से विधानसभा निर्वाचन के संबंध में दिया जा रहा है प्रशिक्षण : आदर्श आचार संहिता का प्रभावी रूप से पालन कराने और सुरक्षा प्रबंध सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर दी गई जानकारी.

उप पुलिस महानिरीक्षक सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा निष्पक्ष रहकर विधानसभा निर्वाचन संपन्न कराने के दिये निर्देश. प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं के रूप में मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं अनुभाग स्तर पर एसडीओपी द्वारा दिया गया अपना वक्तव्य. चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में दिया गया विस्तृत निर्देश. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर :  जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, मतदान के दौरान पुलिस के कर्तव्य व निष्पक्ष चुनाव…

Read More

विधानसभा निर्वाचन-2023 : साफ्टवेयर के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में होगा प्रशिक्षण  सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के साफ्टवेयर के माध्यम से त्वरित निराकरण करने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के कार्यालय के सभागृह में 12 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा साफ्टवेयर तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को साफ्टवेयर…

Read More

विधानसभा निर्वाचन-2023 : पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन, अधिकारियों को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने हेतु दिए गए दिशा-निर्देश

कार्यशाला में जिले के राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे अपराध एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये लंबित अपराध, चालान, शिकायत की समीक्षा कर निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 26 सितंबर मंगलवार को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (भा.पु.से.) के द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया, उक्त कार्यशाला में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं…

Read More

जशपुर : विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में हुई अंतर्राज्यीय उच्च स्तरीय बैठक, संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से आईजी भी रहे मौजूद

सीमावर्ती जिले छत्तीसगढ़, ओडिसा और झारखण्ड के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बैठक में थे उपस्थित सीमावर्ती राज्य के सीमा पर चौकसी व सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा, सीमावर्ती जिलों से बेहतर समन्वय बना कर किया जायेगा कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के मद्देनजर आज छत्तीसगढ़, ओडिसा और झारखण्ड के सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की कानून व्यवस्था और निर्वाचन के संचालन के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक जशपुर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में…

Read More