अधिकारी के स्थानांतरण के लिये मंत्री के पत्र में धार्मिक संस्था का उल्लेख करना भारी पड़ रहा कुनकुरी विधायक को: विरोध के स्वर हो रहे मुखर, भाजयुमो ने कुनकुरी में किया पुतला दहन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज द्वारा मंत्री को प्रेषित पत्र में हिन्दू धार्मिक संस्था पर की गई टिप्पणी को लेकर विधानसभा मुख्यालय कुनकुरी के बस स्टैण्ड में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें कुनकुरी विधायक यूडी मिंज का पुतला दहन किया गया और विरोध में नारेबाजी की गई। पुतला दहन को रोकने कुनकुरी थाने का पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा लेकिन प्रदर्शनकारी पुतला जलाने में सफल रहे। इस दौरान पुतले को लेकर प्रदर्शनकारियों…

Read More