जशपुर, 5 सितम्बर 2025/ नव संकल्प संस्थान में आज एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत के पहले अंतरिक्ष स्टेशन यात्री शुभांशु शुक्ला एवं स्कूली बच्चों के बीच संवाद कार्यक्रम के वर्चुअल आयोजन का शिक्षकों एवं संस्थान के बच्चों ने मिलकर आनंद लिया। इस अवसर पर छात्रों के साथ अंतरिक्ष हीरो के बीच प्रेरणादायी संवाद एवं अनुभव को सभी बच्चों ने सुना। मुख्यमंत्री श्री साय और गगनयात्री श्री शुक्ला के वैज्ञानिक दृष्टिकोण बच्चों के बीच विकसित करने के आह्वाहन से सभी के बीच उत्साह की…
Read MoreTag: #शुभांशुशुक्ला
शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ में विज्ञान की नई उड़ान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘मिशन अंतरिक्ष’ और ‘प्रोजेक्ट जय विज्ञान’ का शुभारंभ, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला बने प्रेरणा स्रोत
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री साय अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने बच्चों के साथ साझा किए अपने अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव जिला प्रशासन रायपुर और इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन तथा विज्ञान भारती के मध्य हुए दो महत्वपूर्ण समझौते अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारतीय मेधा की बढ़ेगी दखल रायपुर, 05 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर से स्कूली बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता के…
Read Moreगगनयात्री शुभांशु शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम का जशपुर के बच्चे बनेंगे साक्षी : ‘टच द स्पेस’ कार्यक्रम के माध्यम से ऑनलाइन मुख्यमंत्री से गगनयात्री होंगे रूबरू
जशपुर, 04 सितंबर 2025/ भारत के दूसरे अंतरिक्ष तक पहुंचने वाले गगनयात्री और भारत के अंतरिक्ष हीरो कहलाने वाले श्री शुभांशु शुक्ला से शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘टच द स्पेस’ कार्यक्रम के तहत रूबरू होंगे। इसरो, आईडीवायएम फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन के लिए अपनी तैयारियों, अपने अनुभव, गगनयात्री बनने के अपने सफर, भारत के अंतरिक्ष अभियानों आदि विषयों पर अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करेंगे। यह एक अनोखा मौका होगा जब भारत के…
Read Moreअंतरिक्ष अभियान में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं
रायपुर 25 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समूचे देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास एवं शुभकामनाओं के साथ शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करेंगे। यह हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है।
Read More