जशपुर में खेलों का गढ़ बनाने की तैयारी! कलेक्टर रोहित व्यास ने किया स्टेडियमों का निरीक्षण, समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश

आगामी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तैयारी के संबंध दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर को खेलों का गढ़ बनाने की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिला प्रशासन स्वीकृत खेल मैदानों, अकादमियों और स्टेडियमों के निर्माण को गति दे रहा है। साथ ही राज्य स्तरीय खेल आयोजनों की तैयारी भी तेजी से चल रही है, ताकि  खिलाड़ियों को बड़े मंच मिल सकें। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री व्यास ने गुरूवार को इन्डोर बैडमिंटन स्टेडियम,…

Read More

कलेक्टर बने गुरु: जशपुर के नवगुरूकुल संस्थान में रोहित व्यास ने छात्राओं को दी तकनीकी शिक्षा की राह, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण पर दिया बल

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरूकुल फाउंडेशन द्वारा युवाओं को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग और बिजनेस शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित आवासीय प्रशिक्षण संस्थान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से चर्चा की और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रेरित किया। छात्राएं कलेक्टर को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हुए। कलेक्टर ने एक शिक्षक की तरह उनसे चर्चा की और तकनीक और आधुनिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कलेक्टर ने बिजनेस शिक्षा का…

Read More

‘विज्ञान ही भविष्य की चाबी’ – गगनयात्री शुभांशु शुक्ला के संवाद से झूम उठे नव संकल्प संस्थान के बच्चे

जशपुर, 5 सितम्बर 2025/ नव संकल्प संस्थान में आज एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत के पहले अंतरिक्ष स्टेशन यात्री शुभांशु शुक्ला एवं स्कूली बच्चों के बीच संवाद कार्यक्रम के वर्चुअल आयोजन का शिक्षकों एवं संस्थान के बच्चों ने मिलकर आनंद लिया। इस अवसर पर छात्रों के साथ अंतरिक्ष हीरो के बीच प्रेरणादायी संवाद एवं अनुभव को सभी बच्चों ने सुना। मुख्यमंत्री श्री साय और गगनयात्री श्री शुक्ला के वैज्ञानिक दृष्टिकोण बच्चों के बीच विकसित करने के आह्वाहन से सभी के बीच उत्साह की…

Read More

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सोशल मीडिया एक्स  पर पोस्ट करते हुए कहा कि  अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि, गगनयान मिशन की ओर बढ़ते भारत के आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक कदमों का प्रतीक है। शुभांशु की यह…

Read More

छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट…

Read More