फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज़ से नौकरी पाने का प्रयास – डॉ. प्रिंस जायसवाल की संविदा नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त

रायपुर, 3 जून 2025 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ ने एक गंभीर कार्रवाई करते हुए डॉ. प्रिंस जायसवाल, वर्तमान में जिला सूरजपुर में कार्यरत प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक (संविदा), की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। यह कार्रवाई डॉ. जायसवाल द्वारा कथित रूप से फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर संविदा नियुक्ति प्राप्त करने के आरोपों के पुष्टि होने पर की गई है। शिकायत और जांच का क्रम: स्वास्थ्य विभाग को डॉ. प्रिंस जायसवाल के दस्तावेजों को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके पश्चात गहन जांच की गई।…

Read More