नशे के विरुद्ध पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की बड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई
₹2.15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के गांजा सहित लाखों रुपये मूल्य के अन्य मादक पदार्थों का इंडस्ट्रियल फर्नेस में जलाकर विधिवत किया गया नष्टीकरण
₹2.15 करोड़ से अधिक अनुमानित मूल्य के 438.764 किलोग्राम गांजा सहित लाखों रुपये मूल्य के अन्य मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण।
NDPS Act के कुल 77 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया नष्टीकरण।
7.795 किलोग्राम डोडा, 1.015 किलोग्राम हशीश एवं 900 ग्राम अफीम सहित विभिन्न मादक पदार्थों को Furnace में जलाकर विधिवत नष्ट किया गया।
25,773 नग टेबलेट एवं 875 नग कैप्सूल सहित अन्य मादक पदार्थों का भी सुरक्षित एवं विधिसम्मत नष्टीकरण।
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई, जब्ती एवं जब्त मादक पदार्थों के विधिवत Drug Disposal की प्रक्रिया पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा लगातार जारी।
रायपुर : नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर कार्रवाई के साथ-साथ NDPS Act के प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित एवं विधिवत नष्टीकरण की प्रक्रिया भी निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, IPS के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नॉर्थ, सेंट्रल एवं वेस्ट जोन के कुल 77 NDPS प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का Drug Disposal किया गया। निर्धारित प्रक्रिया एवं आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जब्त मादक पदार्थों को Furnace में जलाकर विधिवत नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई में वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुड़िया, DCP Central Zone तारकेश्वर पटेल, DCP North zone श्रीमती दीपमाला कश्यप के पर्यवेक्षण में संबंधित जोन के NDPS प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण कराया गया।
जोनवार Drug Disposal की जानकारी
सेंट्रल जोन — 37 प्रकरण
गांजा – 143.895 किलोग्राम, टेबलेट – 2,349 नग, सिरप – 09 नग एवं कैप्सूल – 228 नग।
नॉर्थ जोन — 19 प्रकरण
गांजा – 86.950 किलोग्राम, हशीश – 1.015 किलोग्राम, टेबलेट – 19,794 नग, खांसी की दवाई – 294 नग, अफीम – 900 ग्राम एवं कैप्सूल – 647 नग।
वेस्ट जोन — 21 प्रकरण
गांजा – 207.919 किलोग्राम, डोडा – 7.795 किलोग्राम एवं टेबलेट – 3,630 नग।
इस प्रकार तीनों जोन में कुल 77 NDPS प्रकरणों में जब्त 438.764 किलोग्राम गांजा सहित विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों का जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत Furnace में जलाकर विधिवत Drug Disposal किया गया।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, मादक पदार्थों की जब्ती, प्रकरणों का अनुसंधान एवं जब्त मादक पदार्थों के विधिवत नष्टीकरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा सतत निगरानी एवं वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
