बेमेतरा-कवर्धा के 97 गांवों के लिए बड़ी खबर : 25 करोड़ की लागत से बना नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत, 80 एमवीए क्षमता से बिजली आपूर्ति को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, मजबूत होगी पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था.

प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत. बेतर (दाढ़ी) में 132/33 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत : 80 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति होगी मजबूत. रायपुर : छत्तीसगढ़ में मजबूत हो रहे पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क के बीच बेमेतरा जिले को बड़ी विद्युत सौगात मिली है। बेतर (दाढ़ी) में नवनिर्मित 132/33 केवी उपकेंद्र को ऊर्जीकृत कर दिया गया है। 80 एमवीए की क्षमता वाले इस उपकेंद्र से बेमेतरा के 72 और कवर्धा के 25 गांवों की बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।…

Read More