कुनकुरी में नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का शुभारंभ – नगर में गूंजे छठी मइया के गीत, भक्तिमय माहौल में डूबा नगर

कुनकुरी : आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के महापर्व छठ का शुभारंभ आज पूरे उल्लास और भक्तिभाव के साथ कुनकुरी नगर में हुआ। सुबह से ही महिलाओं की चहल-पहल और भक्तिमय गीतों की गूंज ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। छठ पर्व की शुरुआत आज ‘नहाय-खाय’ के साथ हुई, जिसमें व्रती महिलाएं पवित्र स्नान कर शुद्ध आहार ग्रहण करती हैं और चार दिवसीय व्रत की औपचारिक शुरुआत करती हैं। भक्तिभाव से सराबोर नगर, तैयारियों में जुटे श्रद्धालु नगर प्रशासन और स्थानीय समितियों ने छठ पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की…

Read More