बिना आधार और मोबाइल लिंक अब नहीं मिलेगा सरकारी रोजगार! जशपुर में 2024 से पहले पंजीकृत सभी आवेदकों पर नई अनिवार्यता लागू

जशपुर, 01 अगस्त 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में 2024 से पूर्व रोजगार पंजीकृत समस्त आवेदक स्वयं का आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर को रोजगार पंजीयन में लिंक करवाना अनिवार्य है। आवेदक इस हेतु वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in/ प्ले स्टोर पर उपलब्ध छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा कार्यालयीन समय में रोजगार कार्यालय में आ कर करवा सकते है। अधिक जानकारी हेतु आवेदक दूरभाष क्रमांक 07763299006 पर संपर्क कर सकते है।

Read More

जशपुर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! प्लेसमेंट कैंप में स्नातकों के लिए 23 पदों पर होगी सीधी भर्ती

जशपुर 04 जून 2025/ रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर के द्वारा 09 जून 2025 को 23 पदों हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में श्रीराम लाइफ इन्सोरेन्स जशपुर के द्वारा 23 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत 1 प्रत्यक्ष कार्यकारी बिक्री अधिकारी, 2 प्रशिक्षु बिक्री प्रबंधक, 3 शाखा संचालन कार्यकारी, 4 बिक्री प्रबंधक, 5 सहायक शाखा प्रबंधक के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए स्नातक पास इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 09 जून 2025…

Read More