रायपुर, 24 फरवरी 2025/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवा रायपुर, अटल नगर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और दिशानिर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा सदन, सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के कक्ष, सेंट्रल हॉल एवं लाइब्रेरी के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रीगणों के कक्ष, मीटिंग हॉल, लाउंज, कैंटीन, ऑडिटोरियम सहित विधानसभा भवन के अन्य…
Read More