शाला प्रवेशोत्सव 2023 : नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर पुस्तक का किया गया वितरण

स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में संभागायुक्त, कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर हुए शामिल, बच्चों को बेहतर अध्ययन करने किया प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन के निर्देशानुसार 26 जून से पूरे प्रदेश में ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुल गए हैं। इस अवसर पर स्कूलों में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ब्रह्मपारा में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर श्री…

Read More

अब गांव में ही मिलेगी बच्चों को हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा, पद हुए स्वीकृत : 10 साल बाद विधायक यू. डी. मिंज के प्रयास से शासकीय हाईस्कूल कंदईबहार का हायर सेकेण्डरी में हुआ उन्नयन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के फरसाबाहर ब्लॉक के कंदईबहार हाइस्कूल स्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कुल में उन्नयन किया गया है।  इससे अब आसपास के ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे, उनके बच्चे अब गांव में हाईस्कुल के साथ हायर सेकेंडरी की शिक्षा प्राप्त करेंगे। कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज की पहल पर इन 5-6 गांवों के लगभग 50बच्चे अब अन्य गांव जाने की बजाए अपने ही गांव के स्कूल में पढ़ाई करेंगे। ज्ञात हो कि कंदईबाहर 2013 में उन्नयन होकर हाईस्कुल बना जिसमें पूर्व माध्यमिक शाला तुबा,पूर्व माध्यमिक…

Read More

कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहें : मंत्री डॉ. टेकाम स्कूल शिक्षा मंत्री ने शाला प्रवेश उत्सव की दी बधाई और शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेश उत्सव की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नया सत्र 26 जून से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने मंत्रीयों, संसदीय सचिवों, सांसद, विधायक, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि ये सभी स्कूल हम सभी के हैं और हम सबको मिलकर ही इन स्कूलों को और बेहतर बनाना है। मंत्री डॉ. टेकाम ने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा…

Read More

उत्कृष्ट शिक्षा के लिए पहले दिन से ही पहल करें, मुख्यमंत्री ने दी नए शाला प्रवेशोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं : इस वर्ष 4 हजार 318 खोली जा रही है बालवाड़ियां, बच्चे पढ़ेंगे स्थानीय बोलियों में, प्रदेश में 20 भाषा-बोलियों में द्विभाषी पुस्तकें तैयार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 जून से शुरू हो रहें नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेशोत्सव के पावन अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ, शाला प्रवेशोत्सव को सार्थक बनाते हुए नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ शिक्षा दान के कार्य में पूरे समर्पण के साथ जुट जाएंगे। आप और हम सब मिलकर शिक्षित छत्तीसगढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पिछले वर्ष राज्य में 5173 बालवाड़ियां प्रारंभ की गई…

Read More

उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम सम्मान समारोह : हाईस्कूल-हायर सेकेण्डरी कक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले स्कूल के प्राचार्यों को किया गया सम्मानित

शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में हमारे शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान: संसदीय सचिव श्री उपाध्याय बेहतर परिणाम का आना शिक्षा के स्तर में सुधार के संकेत: विधायक श्री जुनेजा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम सम्मान समारोह में जिले के कक्षा 10वीं से 90 प्रतिशत से अधिक और कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत से अधिक लाने वाले स्कूल के 44 प्राचार्यों तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तिल्दा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मायाराम सुरजन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में किया गया। संसदीय…

Read More

जशपुर : संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास निधि मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी में कक्षा 11 वीं में हिन्दी माध्यम की रिक्त कुल 13 सीटों में प्रवेश हेतु  संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आवेदन बुलाया गया था । 13 सीट के लिए 76 आवेदकों  ने आवेदन किया था। आवेदनो की जाँच  उपरांत मेरिट के आधार पर चयन सूची जारी कर दी गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए संकल्प…

Read More