राज्य स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन : जशपुर की पर्यवेक्षक लक्ष्मी शुक्ला ने शतरंज में राष्ट्रीय खेलों के लिए किया क्वालीफाई, छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

जशपुर 28 जनवरी 2025/ राज्य स्तरीय ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेलों में जशपुर के महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक लक्ष्मी शुक्ला ने शतरंज के खेल में शानदार प्रदर्शन किया। उनका चयन आगामी मार्च में होने वाले गोवा के राष्ट्रीय स्तर के ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेलों में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व हेतु हुआ है। सोमवार को रायपुर के विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित हुए राज्य स्तरीय ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेलों में लक्ष्मी ने शतरंज के खेल में अपने 5 मैचों में से 3 मैच जीतते हुए 1 ड्रॉ…

Read More