सरकारी अस्पतालों में सेवाओं की सुधार की पहल : जीवनदीप समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश – अब बगैर अनुमोदन नहीं होगा कोई भुगतान, इमरजेंसी व सीजेरियन सेवाएं करे मजबूत, NRC में बच्चों को लाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹100 की प्रोत्साहन राशि!

जशपुर, 26 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीवनदीप समिति की अंतर्गत कार्यों एवं आय-व्यय पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री व्यास ने निर्देशित किया कि जीवनदीप समिति के तहत कोई भी कार्य या भुगतान बिना विधिवत अनुमोदन के मान्य नहीं होगा। उन्होंने गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में लाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन को समिति की तरफ से 100 रुपए प्रोत्साहन राशि दिए…

Read More