कलेक्टर रोहित व्यास का कस्तूरा स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण, संस्थागत प्रसव में लापरवाही पर स्वास्थ्य अमले को दी सख्त चेतावनी, स्वास्थ्य केंद्रों में अप्रैल से जून तक एक भी प्रसव नहीं होने पर संबंधित सीएचवो, आरएचवो और एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश

जशपुर, 25 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम कस्तूरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के सीएचवो, आरएचवो और एएनएम की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संस्थागत प्रसव प्रगति, टीबी मुक्त अभियान,आर सी एच पोर्टल में एंट्री, केन्द्र और राज्य की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की । कलेक्टर ने कहा कि लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना शासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव के दिए गए लक्ष्य को शत-प्रतिशत सुनिश्चित…

Read More