शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने यातायात पुलिस बिलासपुर का बड़ा एक्शन : नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, लेफ्ट से लेफ्ट फ्री जोन में वाहन पार्क किया तो तैयार रहें ₹300 जुर्माने और लाइसेंस निलंबन के लिए.

लेफ्ट से लेफ्ट फ्री मोड़ पर वाहन खड़ी करने पर यातायात नियमों के उल्लघन के अंतर्गत 300/- रुपये किया जाएगा जुर्माना. बार-बार उल्लंघन किए जाने पर बीट प्रभारी के प्रतिवेदन के आधार लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण हेतु की जाएगी अग्रिम कार्यवाही. यातायात पुलिस बिलासपुर की विनम्र अपील : शहर में सरल, सुगम, सुव्यस्थित, सुरक्षित एवं सुचारू आवागमन हेतु सभी नागरिक यातायात नियमों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता से करें पालन. बिलासपुर. 28 मई 2025 : बिलासपुर यातायात पुलिस ने “लेफ्ट से लेफ्ट फ्री” जोन में नियमों का पालन सुनिश्चित कराने सख्ती शुरू कर…

Read More