ऑपरेशन तलाश में पुलिस की सफलता : गुमशुदा लोगों की तलाश में रायगढ़ पुलिस का चमत्कार, ऑपरेशन तलाश से 93 परिवारों में लौटी खुशियाँ, नाबालिगों को प्राथमिकता, संवेदनशीलता के साथ बरामदगी.

ऑपरेशन तलाश अभियान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 21 दिनों में 93 गुम इंसान सकुशल दस्तयाब. रायगढ़. 22 जून 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संचालित “ऑपरेशन तलाश” अभियान में रायगढ़ पुलिस ने सराहनीय सफलता प्राप्त की है। 1 जून से प्रारंभ इस विशेष खोज अभियान के दौरान पुलिस ने जिले से लापता 93 लोगों को सकुशल खोज निकालकर उनके परिवारों से मिलाया है। इन मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए नाबालिगों की त्वरित बरामदगी को प्राथमिकता दी गई। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार…

Read More