भांचा राम के दर्शन को निकले छत्तीसगढ़ के भक्त— श्री रामलला दर्शन योजना से पहली बार अयोध्या पहुंचे जशपुर के 986 श्रद्धालु, आँखों में भाव और हृदय में राम

जशपुर, 17 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भगवान श्री राम के प्रति आस्था जगजाहिर है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई श्री रामलला दर्शन योजना न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बन चुकी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को अयोध्या में स्थित श्री रामलला के दर्शन का सुअवसर प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है, यहां के लोग उन्हें भांचा राम के नाम से भी जानते हैं। भगवान श्री राम…

Read More