बस्तर से लेकर सरगुजा तक खुले स्थानीय रोजगार के नए आयाम, पुरानी परम्पराएं अब रोजगार से जुड़कर बन रही आय का जरिया

युवा ऊर्जा को सकारात्मक रूप देने राजीव युवा मितान क्लब का गठन नवाचार, स्व-रोजगार और उद्यमिता को मिल रहा प्रोत्साहन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रोजगार के नए और स्थानीय आयामों पर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक अब स्थानीय रोजगार के नए आयाम खुले हैं। पुरानी परम्पराएं अब रोजगार से जुड़कर आय का जरिया बन रही है। रोजगार का अनूठा मॉडल आज पूरे देश में चर्चा का विषय है, यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में…

Read More

‘सारबिला सी-मार्ट’’ छत्तीसगढ़िया मॉल में है जिले के अधिकांश उत्पाद : बिहान और रीपा के स्वसहायता समूहों के उत्पाद को मिला विक्रय केन्द्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बिहान एवं रीपा की सहायता से गांव और शहर की घरेलू महिलाओं द्वारा स्वसहायता समूह, संगठन या लघु उद्योग के रूप में उत्पाद किए जा रहे हैं। इन उत्पादों को विक्रय के लिए राज्य सरकार द्वारा जिलों में सी-मार्ट व्यावसायिक दुकान का संचालन कराया जा रहा है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले अंतर्गत सारबिला सी-मार्ट छत्तीसगढ़िया मॉल कलेक्टोरेट सारंगढ़ के सामने साप्ताहिक बाजार में संचालित हो रहा है। इसमें जिले के स्वसहायता समूहों द्वारा बनाए गए अधिकांश उत्पाद सहित अन्य आवश्यक उत्पादों…

Read More

संबलपुरी पैटर्न की सुंदर साड़ियां बन रही रीपा में, अपने शानदार मोटिफ की वजह से छत्तीसगढ़ में भी काफी लोकप्रिय हैं इस पैटर्न की साड़ियां

रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के तरडा गौठान के रीपा में हो रहा काम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दो महीने पहले मैनचेस्टर मैराथन का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो यूके के मैनचेस्टर शहर का था जहां इंग्लैंड की दूसरी सबसे बड़ी मैराथन प्रतिस्पर्धा आयोजित हो रही थी। इसमें मैनचेस्टर में रहने वाली एक हाईस्कूल टीचर मधुस्मिता जेना ने भी 42 किमी की मैराथन दौड़ 4 घंटे 50 मिनट में पूरी की थी। खास बात है कि इस दौड़ में मधुस्मिता ने संबलपुरी साड़ी पहन कर हिस्सा लिया था…

Read More

पौष्टिकता से भरपूर है ढेंकी कुटा चावल : जशपुर के ‘जीराफूल’ किस्म से तैयार किया जा रहा है पोषक चावल !

इस चांवल में 40% प्रतिशत से अधिक आयरन, 50% प्रतिशत से अधिक फाइबर और प्रचुर मात्रा में होता है विटामिन. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : शहरों में ढेंकी कुटा चावल की बढ़ती मांग और इसके पोषक मूल्य के कारण यह दिनों दिन लोकप्रिय होते जा रहा है। इस चांवल में 40% प्रतिशत से अधिक आयरन, 50% प्रतिशत से अधिक फाइबर और प्रचुर मात्रा में विटामिन होता है। जिला प्रशासन जशपुर की पहल पर बालाछापर के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में इसका उत्पादन किया जा रहा है। इससे महिला…

Read More

रीपा बना आजीविका का आधार : दोना पत्तल निर्माण इकाई से महिलाओं को मिला रोजगार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन महात्मा गॉंधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के तहत ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रही हैं। रीपा में संचालित विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं भी व्यवसाय की बारीकी सीख उद्यमी बन रही है। मस्तूरी ब्लॉक के बेलटुकरी रीपा केंद्र में दोना पत्तल निर्माण इकाई की स्थापना की गयी है, जिसके संचालन का कार्य बिहान से जुड़ी वैष्णवी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा…

Read More

जशपुर जिले के बालाछापर में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में चार दिवसीय ढेंकिकुटा चावल प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण आयोजित, पैकेजिंग और ब्रांडिंग के संबंध में दी गई जानकारी

ढेकीकुटा चावल पोषण के दृष्टिकोण से उत्तम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के जशपुर विकासखंड के बालाछापर में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में चार दिवसीय ढेंकि कुटा चावल प्रसंस्करण( कोल्ड प्रोसेसिंग) पर प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण में बाला छापर पंचायत की राधा रानी समूह की महिलाएं के साथ कुल 13 महिलाएं कार्य कर रही है ।ढेकी कुटा चावल पोषण के दृष्टिकोण से उत्तम माना जाता है एवं चावल का ऊपरी आवरण संरक्षित रहता है जिसमें विटामिन ई की मात्रा मौजूद रहती है  बेहतर…

Read More

रेडीमेड कपड़ों के निर्माण से खुला रोजगार का सुगम द्वार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में रोजगार, स्व-रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। विशेषकर ऐसे क्षेत्रों में जहां रोजगार के कोई अवसर उपलब्ध नहीं थे, वहां आज स्थानीय स्तर पर नियमित रोजगार के रास्ते खुले हैं। इन क्षेत्रों में अब हर वर्ग के लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। इस दिशा में पहल करते हुए सरकार गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) बना रही है, जो स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता के साथ क्षेत्रीय सहभागिता से उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने की गोधन न्याय योजना एवं रीपा के कार्यों की समीक्षा, वर्मी कंपोस्ट का विक्रय शत प्रतिशत करने के दिए निर्देश, स्कूलों के मरम्मत कार्य प्रारंभ न करने एवं गुणवत्ताहीन मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

योजना के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और समिति प्रबंधक हुए सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना एवं रीपा के कार्यो की समीक्षा व ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों में गोबर खरीदी, निर्मित जैविक खाद, टाका भराव, विक्रय हुए खाद की गौठानवार जानकारी लेते हुए सभी गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, सभी जनपद पंचायत सीईओ और…

Read More

जैविक खेती रीपा में हजारों लोगों को मिल रहा रोजगार, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है साकार

संबलपुर गांव के रीपा में जैम-जैली, आचार, टेडी बियर और ब्लैक गार्लिक बना रही हैं महिलाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार की रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना से गांवों में ग्रामीणों को रोजगार व स्व-रोजगार मिलने लगा है। गांवों को उत्पादन का केन्द्र और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गइ है यह योजना अब ग्रामीण परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव लाने लगी है। ग्रामीणजन रीपा के माध्यम से अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में बदलाव के लिए पूरे मनोयोग जुट गए हैं।   छत्तीसगढ़ सरकार की…

Read More