जशपुर, 02 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम टांगरगांव निवासी अजीत चौहान का सांप के काटने से 29 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी जमुना देवी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More