जशपुर में सर्पदंश बना जानलेवा, प्रशासन ने मृतक की पत्नी को 4 लाख की सहायता राशि दी

जशपुर, 11 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम कन्दईबहार निवासी डेरिहा राम का सांप के काटने से 08 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी रायमुनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।  

Read More