वादा हुआ पूरा! 21 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे चरण पादुका योजना की शुरुआत, तपकरा जशपुर से होगी ऐतिहासिक पहल, योजना की वापसी से 12.4 लाख परिवारों को मिलेगा सम्मान और सुविधा का तोहफा

संग्राहक परिवारों को किया जा रहा है 745 करोड़ रूपये का पारश्रमिक भुगतान रायपुर, 18 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित वृहद एवं भव्य कार्यक्रम में चरण पादुका वितरण योजना प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को चरण पादुका प्रदान करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार का राज्य के तंेदूपत्ता संग्राहकों से किया गया एक और वादा पूरा होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में चरण पादुका योजना को फिर…

Read More

जशपुर प्रशासन का संवेदनशील कदम – प्राकृतिक आपदा में मृतक के परिवार को राहत राशि मंजूर!

जशपुर, 26 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम सुलेसा निवासी लक्ष्मण राम का सांप के काटने से 02 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी मयासो/1हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More