“माँ का अपमान भारतीय संस्कृति का अपमान” – पीएम मोदी की स्वर्गीय माताश्री पर टिप्पणी को लेकर सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस-राजद पर प्रहार

रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताश्री के संबंध में कांग्रेस और राजद नेताओं द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी को अत्यंत आपत्तिजनक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वाणी ही मनुष्य के संस्कारों का सचित्र प्रतिबिंब होती है और इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी विपक्षी दलों के दोषपूर्ण संस्कारों का दर्पण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, विश्व के भी सम्मानित नेता हैं। उनकी स्वर्गीय माताश्री पर अशोभनीय टिप्पणी…

Read More