समदर्शी न्यूज़ डेस्क

वाराणसी : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सुरेंद्र चौधरी पुलिस उप-महानिरीक्षक के नेतृत्व में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा एक वृहद पैदल रैली का आयोजन किया गया। रैली की अगुवाई श्री अनिल कुमार वृक्ष, कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर रहे थे। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 95 मुख्यालय के शस्त्रागार पर कमांडेंट महोदय ने ध्वजारोहण किया एवं स्पेशल गार्ड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और महोदय द्वारा जवानों को संबोधित किया गया।

संबोधन में इस वर्ष वीरता पुरस्कार चक्र पुरस्कार, पुलिस गैलंट्री मेडल कीर्ति चक्र और अन्य मेडलों/पुरस्कार से सम्मानित किए अधिकारी व अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों का नाम पढ़कर सुनाए गए एवं कमांडेंट द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को मिष्ठान्न वितरण किए इसके उपरांत पैदल रैली 95 मुख्यालय से मंडी के गेट नंबर एक पहडिया चौराहे, अकथा चौराहे पुनः गेट नंबर 2 होते हुए वाहिनी के मुख्यालय पहुंची, इस मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली थे।

रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, उनमें देशभक्ति की भावना का संचार करना, लोगों के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बलवती करना तथा काशीवासियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, गली, चौक, चौराहों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करना था।

इस कार्यक्रम में श्री नितिंद्र कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, उमाकांत ओझा, नवनीत कुमार उप कमांडेंट, श्री अभिषेक कुमार सिंह, श्री विनोद कुमार सिंह, श्री सुजय यादव सहायक कमांडेंट, भारी संख्या में 95 बटालियन के जवान व अन्य अधिनस्थ अधिकारी सम्मिलित हुए।

You missed

error: Content is protected !!