समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जश्पुर

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानो से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है। किसानो की सुविधा हेतु को छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जिले में 05 नवीन धान उर्पाजन केन्द्र प्रारंभ किया गया है। इनमें धान उर्पाजन केन्द्र कस्तुरा, फरसाकानी, चेटबा, समडमा और गाला शामिल हैं।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 से जिले में 24 समिति के 46 धान उपार्जन केन्द्र संचालित है। आज की स्थिति में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के 37262 किसानो के डाटा कैरी फारवर्ड तथा 6446 किसानों का नवीन पंजीयन किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!