Warning: Constant WP_TEMP_DIR already defined in /home/zwqxd138vglz/public_html/wp-config.php on line 103
भाजपा कितना भी दुष्प्रचार कर ले सरकार बनने पर महिलाओं को नारी न्याय योजना का मिलेगा लाभ – धनंजय सिंह ठाकुर. – समदर्शी न्यूज

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की पांच न्याय और 25 गारंटी के आगे भारतीय जनता पार्टी के दुष्प्रचार फीका और कमजोर पड़ गए. ‘महालक्ष्मी नारी न्याय योजना’ जिसमें महिलाओं को सालाना 1 लाख यानी हर माह 8333/- रुपए मिलेगा, उसके फार्म भरने की महिलाओं में होड़ मच गई है. इससे भाजपा घबराई हुई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास इस देश के महिला, किसान, युवा, मजदूर को लेकर कोई योजना नहीं है. कांग्रेस ने देश के सामने अपने विजन को रखा है. जिसको लेकर जनता में उत्साह है और भाजपा को अपनी हार नजर आ रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में जाकर जो महिला नेत्रियां कांग्रेस की बुराई कर रही हैं, उन्हें अपने भूतकाल को देखना चाहिए. कांग्रेस ने उन्हें महापौर से लेकर हर पदों में दायित्व दिया है. संगठन में भी उच्च पद में रहे हैं. कांग्रेस में महिलाओं का जितना सम्मान है, वह भाजपा में नहीं है. कांग्रेस आधी आबादी को उनका पूरा हक देने की हमेशा पक्षधर रही है।

You missed

error: Content is protected !!